राहुल से मांगा जनसभाओं पर हुए खर्च का ब्योरा

इसलिये चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक इन कार्यक्रमों पर हुए खर्च का ब्योरा देने के लिये कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा चुनाव की घोषणा के दो दिन बाद गत 26 दिसम्बर को सीतापुर के सिधौली, महोली और हरगांव में कांग्रेस की जनसभाएं आयोजित की गयी थीं जिन्हें राहुल गांधी ने सम्बोधित किया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इन जनसभाओं के लिये जिला प्रशासन से अनुमति ली गयी थी लेकिन उनका आयोजन आचार संहिता लागू होने के बाद किया गया, ऐसे में उन पर हुए खर्च का ब्योरा मांगा जाना लाजमी है। चौरसिया ने बताया कि अगर जनसभाओं पर हुए खर्च का ब्योरा पेश नहीं किया गया तो उसका भार जिले की सभी नौ सीटों पर खड़े कांग्रेस उम्मीदवारों पर नामांकन दाखिल करते वक्त डाला जाएगा। जिले की नौ सीटों पर चुनाव के लिये नामांकन आगामी 12 से 19 जनवरी के बीच होगा।


Click it and Unblock the Notifications
