अपने उम्मीदवारों में और बदलाव नहीं करेगी सपा

mulayam singh yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिये अपने उम्मीदवारों की सूची में और बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां बताया कि पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की रजामंदी से दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 394 प्रत्याशियों की सूची जारी की है और अब इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे दल के उच्च कमान के निर्णय का सम्मान करें और घोषित उम्मीदवारों को जिताने के लिये जी-जान से जुट जाएं। गौरतलब है कि सपा ने अनेक सीटों पर अपने प्रत्याशियों में कई बार बदलाव किये थे। इससे यह अंदाज लगाया जा रहा था कि निकट भविष्य में कुछ और सीटों पर भी प्रत्याशी बदले जा सकते हैं।

एक तरफ उत्‍तर प्रदेश की राजनीति गरमाती नजर आ रही है और दूसरी तरफ चुनाव आयोग अपना शिकंजा कसता नजर आ रहा है। चुनाव आयोग ने पाचों राज्‍यों में कई सारी पाबंदी लगा रखी है। एक ही एकाउंट से पैसा खर्च करता, आचार संहिता का पालन करना लेकिन अब देखना यह है कि पाबंदियों के बीच चुनावी हवां किस तरफ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+