मां बेटों ने की पिता व मौसी की बेटी की हत्या

पुलिस के अनुसार कुषीनगर के हाटा क्षेत्र के तीतला गांव में रहने वाले रामनक्षत्र यादव के लिए उसके अपने बेटे ही दुषमन हो गए। गांव वालों के अनुसार श्री यादव अपनी जमीन बेच देना चाहते थे क्योंकि जमीन बेचने के सिवाय उनके पास कोई रास्ता नहीं था। श्री यादव को पैसों की जरूरत थी और उसके पास कमाई को कोई जरिया नहीं था। वह अपनी जमीनों के लिए खरीददार तलाष ही रहे थे कि अचानक व गायब हो गए। एक दिन बाद उनका शव गांव के चकरोड के किनारे सूखे कुएं के नजदीक एक बक्षे में मिले। लोगों को पता चला कि कुंए के नजदीक बक्षे में दो शव मिले हैं इसकी सूचना पुलिस को दी गयी पुलिस ने जब शव की षिनाख्त करायी तो पता चला कि शव रामनक्षत्र यादव और उसकी साली की पुत्री रीतू के हैं।
शवों के मिलने के बाद मृत रीतू के पिता सुधा सिंह यादव की तहरीर पर हाटा थाने पर रामनक्षत्र के पुत्रों नागेन्द्र व प्रदीप और उसकी पत्नी लीलावती को नामजद किया गया है। पुलिस ने लीलावती व उसके पुत्र नागेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि रामनक्षत्र अपनी चल व अचल संपति बेच रहा था इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने हत्यारों को पकड़ लिया और हत्यारों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया लेकिन पुलिस को शक है कि हत्या की वजह जमीन नहीं बल्कि कुछ और था पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
