कांग्रेस प्रत्याशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी को अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पहला शिकार आयोग ने कांग्रेस को बनाया और कांग्रेस प्रत्याषी खिलाफ आचार सहिंता के उल्लंघन का मामला दर्ज करा दिया। आयोग अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के जौनपुर के शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम कांग्रेस नेता साजिद हमीद के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला पकड़ा।
पुलिस के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद व कांग्रेस नेता साजिद हमीद कोतवाली के पास गरीबों को कम्बल बांट रहे थे। जिस वक्त उपरोक्त दोनों नेता कम्बल बांट रहे थे उस वक्त वहां कांग्रेस के झण्डे लगी गाड़ियां मौजूद थी जिस पर कांग्रेस को विधान सभा चुनाव में विजय दिलाने की अपील करते पोस्टर लगे थे। तभी चुनाव आयोग का उड़नदस्ता वहां पहुंच गया।
उड़नदस्ते ने इन दोनों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद ने अपनी सफाई में कहा कि कम्बल बांटने का तात्पर्य चुनाव प्रचार करना नहीं बल्कि गरीबों को कम्बल इसलिए बांटे जा रहे थे कि उन्हें सर्दी से बचाने में मदद कर सकें।


Click it and Unblock the Notifications
