अमेठी, रायबरेली में भी अन्ना समर्थकों का अनशन

इस बात को ध्यान में रखते हुए हजारे के समर्थक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके सांसद पुत्र राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र क्रमश: रायबरेली और अमेठी में से अनशन पर बैठ गए हैं। अन्ना टीम की कोर कमेटी के सदस्य संजय ङ्क्षसह के अनुसार अमेठी में अनशन करने वाले प्रमुख लोगों में हनुमंत सिंह, सुरेश पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव और ओमप्रकाश शामिल हैं जबकि रायबरेली में अर्चना श्रीवास्तव, दानिश फारूकी और रामू के नेतृत्व में अनशन शुरू किया गया है।
सिंह ने बताया कि इन दोनों क्षेत्रों के साथ ही राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी अनशन किए जा रहे हैं ताकि सरकार को पता चल कि आम जनता भी भ्रष्टाचार से तंग है तथा इससे मुक्ति चाह रही है। प्रदेश के छोटे छोटे कस्बों से भी लोग श्री हजारे के समर्थन में अनशन कर रहे हैं। उनका कहना है कि हजारे का अनशन तीन दिनों के लिए है और यदि उसके बाद हजारे ने अपील की गिरफ्तारी दी जाएगी जिसमें उत्तर प्रदेश में भी उनके समर्थक गिरफ्तारियां देंगे। उनका दावा है कि यदि हजारे की गिरफ्तारी हुई तो उत्तर प्रदेश से लाखों लोग गिरफ्तारी देंगे।
गौरतलब है कि जनलोकपाल विधेयक संसद से पारित कराने के लिए हजारे जहां मुम्बई में तीन दिनों के अनशन पर हैं वहीं टीम अन्ना के वरिष्ठ सदस्य दिल्ली में अनशन पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
