बड़े दलों के खिलाफ एकजुट हुए 20 क्षेत्रीय दलों ने बनाया इत्तेहाद फ्रन्ट

UP Assembly Polls
लखनऊ। चुनाव नजदीक आते ही छोटे-छोटे दलों में भी सत्ता की ललक बड़ गयी है। अकेले दम पर सत्ता के करीब न पहुंचाने की सूरत में 20 छोटे दलों ने मिलकर इत्तेहाद फ्रन्ट नाम से एक राजनीतिक मोर्चा बनाने की घोषणा कर दी। पीस पार्टी व इण्डियन जस्टिस पार्टी की अगुवाई में एक मंत्र पर आए 20 छोटे दलों ने ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व शैक्षणिक संस्था नदवा दारूल उलूम के अध्यापक मौलाना सैय्यद सलमान हुसैनी नदवी के नेतृत्व में चुनाव लडऩे का फैसला लिया है।

श्री नदवी ने एलान किया कि फ्रन्ट विधान सभा की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने जब लखनऊ दौरे के तहत नदवा जाकर ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना सैय्यद सलमान हुसैनी नदवी से मुलाकात कर मुस्लिमों की हितों को पूरा किए जाने की बात कही तो ऐसा लगा कि नदवी कांग्रेस के साथ जाएंगे। ऐसा नहीं हुआ नदवी ने पैंतरा बदला और नए मोर्चे के अध्यक्ष बन बैठे। उनके इस कदम से कांग्रेसी काफी हैरत में हैं।

लखनऊ के एक होटल में मोर्चे की घोषणा करने आए श्री नदवी मीडिया से मुंह चुराते रहे। उन्होंने कांग्रेस के साथ जाने की अटकलों पर भी स्पष्टï बयान नहीं दिया। मोर्चे के सभी 20 दलों के अध्यक्षों ने कहा कि उनमें आपस में सीटों के बंटवारे की बात हो गयी है जिसका खुलासा दो-तीन दिनों में कर दिया जाएगा। पीस पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद अयूब ने कहा हम मिलकर चुनाव लडेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की आवश्यकता है जिसके लिए छोटे दल एक हुए हैं।

उनका कहना था कि धर्म और जाति के नाम पर जुल्म करने वालों के खिलाफ बना यह मोर्चा अपने मकसद में कामयाब होगा। इस मौके पर अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल इण्डियन जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष उदितराज, नेशनल मुस्लिम लीग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सुलेमान और मित्रसंघ के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव, विधायक मुख्तार अहमद अंसारी के भाई और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी समेत मोर्चे में शामिल दलों के अध्यक्ष मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+