रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा गया

पुलिस को इसके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र और मेडिकल रिपोर्ट बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त एके ओझा ने बताया कि इस वर्ष जनवरी में कृष्ण कुमार, राजू, अनिल कुमार, जय प्रकाश, राकेश और मनीष ने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। इन लोगों ने कहा कि अमर ठाकुर, अरुण दुबे, चंद्र ठाकुर राजीव ठाकुर, दिलीप ठाकुर और प्रहलाद ठाकुर ने रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था।
पुलिस अमर को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आई है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अमर वहां संदीप अग्रवाला के नाम से रह रहा था। अमर ने बताया कि गिरोह पिछले दो साल से ठगी कर रहा है। इसके लिए रेलवे की एक वेबसाइट भी बना रखी है। गिरोह का सरगना विकास और अमित सिंह है। पुलिस ने बताया कि गिरोह अब तक 50 लाख से ज्यादा की ठगी कर चुका है।
अरुण ने लोगों से संपर्क किया था और रेलवे में आला अधिकारियों से जान पहचान होने की बात कही थी। उन लोगों ने कृष्ण से चार लाख लिए और उसे कोलकाता में मेडिकल जांच के लिए बुलाया। मेडिकल जांच के बाद बदमाशों ने कृष्ण को लिलुआ के रेलवे वर्कशॉप में चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी की नियुक्ति पत्र दिया और कुछ दिनों तक नट-बोल्ट खोलने और लगाने की ट्रेनिंग दी।


Click it and Unblock the Notifications
