ब्रिटेन में भारतीय छात्र की हत्या मामले में तीसरी गिरफ्तारी

सोमवार को बिदवे की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जब वह नौ भारतीय छात्रों के साथ क्रिसमस के मौके पर छुट्टियां मनाने के लिए निकला था। दो स्थानीय लोगों से उसकी संक्षिप्त बाचतीच हुयी जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी। पुणे का रहने वाला विदवे लानकास्टर विश्वविद्यालय से माइक्रोइलेक्टानिक में स्नात्कोत्तर का छात्रा था।
एक बयान में बिदवे का परिवार ने कहा है कि उसकी मौत से हमारे जीवन में सूनापन आ गया है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस के माध्यम से जारी बयान में परिवार ने कहा है कि अनुज एक प्यारा बेटा, ध्यान रखने वाला भाई और कई लोगों का पहला एवं कभी नहीं भूल पाने वाला दोस्त था। बयान में कहा गया है कि वह अपने रिश्तों के मूल्यों को समझता था और इसको किसी भी दूसरी चीजों से उपर रखता था।


Click it and Unblock the Notifications
