कमजोर बिल लाकर सरकार ने पिंड छुड़ाया: भाजपा

वजह है राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत ना होना। बीजेपी पर सरकार का गु्स्सा देखने लायक था, शांत रहने वाली सोनिया गांधी ने भाजपा को मौकापरस्त और धोखेबाज करार दिया तो वहीं कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोकपाल पारित हुआ लेकिन भाजपा के रवैये ने उन्हें निराश किया।
जिस पर भाजपा का पलटवार जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मनमोहन सिंह को कहा कि अब भी उनमें थोड़ी शर्म बाकी है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
तो वहीं नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि यह बिल सरकार की मजबूरी है जिसे उन्होंने पारित करवाया है। भले ही वो लोकसभा से पारित हो गया हो लेकिन राज्यसभा से पास होना बहुत मुश्किल है। सरकारी अपनी कमजोरी हम पर थोप रही है।


Click it and Unblock the Notifications
