लोकपाल बिल राज्यसभा में पेश, चर्चा और वोटिंग गुरुवार को

अगर आंकड़ों पर गौर करें तो यूपीए सरकार राज्य सभा में लोकपाल बिल पेश करा ले जाए ऐसा मुश्किल नजर आ रहा है। सरकार के पास बहुमत के लिए जरूरी सीटें नहीं हैं। कांग्रेस और घटक दलों को मिलाकर कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पा रही है। उसके कुछ सदस्यों की संख्या 98 तक पहुंच रही है। जिनमें से कांग्रेस के पास 71 सांसद, डीएमके के 7 सांसद, एनसीपी 7 सांसद, तृणमूल 6 सांसद, नेशनल कांफ्रेंस 2 सांसद व आरएसडी के पास 1 सांसद हैं। कुछ अन्य सांसदों को मिलकार सरकार 100 से भी पीछे रह जाती है।
अगर विरोधी पार्टियों का ईसीजी देखें तो यह सरकार की धड़कनें रोकने वाला नजर आ रहा है। राज्य सभा में सरकार बहुमत से बाहर और विपक्ष का बहुमत मजबूत नजर आ रहा है। विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटें पूरी करती हुई नजर आ रही हैं। जिनमें बीजेपी के पास 51 सांसद, जेडीयू 8 सांसदद, शिवसेना 4, अकाली दल 3 सांसद, सीपीएम 13 सांसद, सीपीआई 5, बीजेडी 6, एआईएडीएमके 5 व आईएनएलडी के पास एक सांसद है। इसके अलावा आरजेडी के पास 4 सांसद हैं।
राज्य सभा में भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी की भूमिका अहम होगी। राज्य सभा में बीएसपी के पास 18 सांसद व एसपी के 5 सांसद हैं। सपा और बसपा किस किरवट बैठते हैं अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। मायावती और मुलायम सिंह ने अभी इस बारे में पत्ते नहीं खोले हैं। अगर सरकार के खिलास सपा और बसपा वोटिंग कर देती है तो विपक्ष के पास 130 वोट हो जाती हैं।
सरकार लोकसभा में भी अपने मन मुताबिक लोकपाल बिल पेश नहीं करवा पाई थी। सरकार लोकपाल बिल को संवैधानिक कानून का दर्जा दिलाना चाहता था। सरकार को बाहर से समर्थन करने वाली सपा और बसपा ने लोकसभा में सरकार का हाथ छोड़ दिया जिस वजह से कांग्रेस का हाथ कमजोर पड़ गया। अब देखना है कि सरकार अपने ड्राफ्ट वाला लोकपाल बिल राज्य सभा में पास करवा पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
