लोकपाल के लिए राज्यसभा में मुश्किलें बढ़ी

Manmohan Singh
नई दिल्ली। मंगलवार देर रात तक चली लोकसभा की बहस में सरकार ने किसी तरह लोकपाल बिल पास तो करा दिया लेकिन भाजपा के पलटवार के चलते सरकार की राह आसान नहीं है। राज्य सभा में पर्याप्त संख्या ना होने के कारण सरकार के लिए इस लोकपाल बिल को पास कराना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। संसद के उच्च सदन में लोकपाल विधेयक को आज पेश किए जाने की उम्मीद है।

कांग्रेस को अपने दम पर या संप्रग में अपने सहयोगी दलों की बदौलत राज्यसभा में बहुमत हासिल नहीं है इसलिए वहां जाकर लोकपाल बिल अटक सकता है। आपको बता दें कि 245 सदस्यीय राज्यसभा में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों राकांपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, लोजपा और रालोद को मिलाकर 93 सदस्य हैं। जबकि सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे दलों में बसपा (18), सपा (5), राजद (4) के महत्वपूर्ण 27 मत हैं। इन तीनों पार्टियों ने लोकसभा की वोटिंग को वॉक आउट किया।

लेकिन लोकसभा में इन तीनों दलों के 42 सदस्यों की अनुपस्थिति सरकार के संविधान संशोधन विधेयक के पारित कराने के हिसाब से घातक साबित हुई। अगर यही हाल राज्यसभा में भी रहा तो कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है। ऐसे में आज का दिन सरकार के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उसकी साथ लोकपाल बिल को आज राज्यसभा में पेश होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+