दिल्ली लौटीं किरण, कहा, संयुक्त अधिवेशन की जरूरत

Team Anna member Kiran Bedi
दिल्ली (ब्यूरो)। टीम अन्ना की कोर कमेटी की सदस्य किरण बेदी मंगलवार की रात को दिल्ली वापस लौंट आईँ। इसे रामलीला मैदान के साथ जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि जिस प्रकार से लोगों ने मंगलवार को मैदान का रुख नहीं किया इससे कयास लगाया जा रहा है कि रामलीला मैदान में वह लोगों को खींचने में कामयाब होंगी। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों ने मैं दिल्ली लौट रही हूं। मैंने मुंबई में अपना काम पूरा किया। मैं बुधवार को रामलीला मैदान में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होंगी।’ अरविंद केजरीवाल और टीम अन्ना के बाकी सदस्य अन्ना हजारे के अनशन के लिए मुंबई में रुकेंगे।

दिल्ली पहुंचने पर राज्यसभा में सरकार के पास पर्याप्त संख्या नहीं होने के बीच उन्होंने कहा कि मामला संसद के संयुक्त सत्र की ओर बढ़ रहा है। ऐसी संभावना है कि उच्च सदन जो विधेयक पारित करे वह लोकसभा में पारित विधेयक की भाषा से अलग हो। किरण ने कहा कि ऐसा लगता है कि हमारे पास दोनों सदनों में पारित दो अलग-अलग विधेयक होंगे। क्या लोकपाल विधेयक संयुक्त सत्र की ओर बढ़ रहा है नतीजे के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

अगर राज्यसभा दूसरे सदन में स्वीकार्य संशोधित विधेयक को पारित नहीं करती है और दूसरा विधेयक पारित करती है तो राष्ट्रपति दोनों सदनों का संयुक्त सत्र बुला सकती हैं। ऐसे में विधेयक साधारण बहुमत से पारित हो सकता है। किरण बेदी ने उम्मीद जतायी कि भाजपा सीबीआई को सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण से बाहर रखने को लेकर प्रमुख संशोधन पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+