हम हरा या भगवा नहीं, जनता के साथ हैं: किरण बेदी

Lokpal appears headed for joint Parliament session: Bedi
मुंबई। टीम अन्ना की मुखर सदस्य किरण बेदी का कहना है कि उनका भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन किसी राजनीतिक दल या रंग के साथ नहीं, बल्कि जनता की भलाई के लिए है। रामलीला मैदान में धरने और अनशन के दूसरे दिन पहुंची किरण ने कहा, हम किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं हैं। हमारा हरा, काला या भगवा किसी भी रंग से कोई वास्ता नहीं है। हम जनता के साथ हैं और जनता हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा, हम उस राजनीतिक दल अथवा व्यक्ति के साथ हैं जो ईमानदार है तथा एक सख्त कानून लाना चाहता है। जनता फैसला कर चुकी है कि वह ईमानदार लोगों के साथ है।

किरण ने कहा, सरकार दबाव के कारण लोकपाल विधेयक बनाने पर मजबूर हुई। वह लोकपाल भी बेहद कमजोर था। इसके बाद हमने सख्त कानून की मांग को लेकर अपना अभियान शुरू किया। सरकार कानून के नाम पर खानापूर्ति करना चाहती है। सरकार की नीयत शुरू से ही ईमानदार नहीं है। उन्होंने सीबीआई को सरकार के दखल से अलग करने की मांग दोहराते हुए कहा, सरकार के लोकपाल में सीबीआई को स्वतंत्रा नहीं किया गया है। सीबीआई को सरकार के चंगुल से अलग होने पर बड़े मगरमच्छ पकड़े जा सकेंगे।

किरण ने कहा, सरकार की ओर से कल लोकसभा में जो लोकपाल विधेयक पारित कराया गया है, वह देश के साथ धोखा है। देश की जनता को धोखा दिया गया है। यह संयुक्त राष्ट की भ्रष्टाचार निरोधक संधि का उल्लंघन है। जनता को एकसाथ खड़ा होना पड़ेगा क्योंकि सत्ता में बैठे लोग वोट की भाषा समझते हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण ने कहा, अगस्त महीने में संसद की भावना के मुताबिक एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

उसमें हमारी तीन मांगे मानी गई थी। लोकायुक्त को लेकर सभी पार्टियों ने धोखा किया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने तीनों मांगों पर अन्ना को पत्रा लिखा था, लेकिन वे मांगें नहीं मांगी गई हैं। कल लोकसभा में हमें कुछ नहीं मिला, सिर्फ धोखा मिला। जनता के साथ धोखा हुआ है। अब देश को जागरूक करना है। किरण ने लोगों से कहा, चुनाव आने वाले हैं और आपको नेताओं से हिसाब मांगना है। दिल्ली में चुनाव होना है। अब वोट को लोकपाल से जोड़ना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+