अब आडवाणी के घर के बाहर धरना दें अन्‍ना हजारे: दिग्विजय सिंह

Digvijay attacks Team Anna and BJP
दिल्‍ली। लोकपाल को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित विधेयक के लोकसभा में नहीं पारित होने पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी और अन्ना पक्ष पर निशाना साधा। उन्‍होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से पूछा कि क्या उनके सहयोगी भाजपा से राज्यसभा में इसका विरोध नहीं करने की मांग को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी के निवास के बाहर धरना देंगे।

सिंह ने ट्विटर पर लिखा है भाजपा ने लोकपाल और राज्यों के लोकायुक्तों को शक्ति प्रदान करने वाले संविधान संशोधन का विरोध किया है जबकि 95 फीसदी भ्रष्टाचार राज्यों में होता है। उन्होंने कहा अन्ना पक्ष की ओर से भाजपा के विरूद्ध कोई प्रतिक्रिया नहीं है। अब भाजपा राज्यसभा में लोकपाल विधेयक को गिराने का फिर कोशिश करेगी। हम अन्ना पक्ष की प्रतिक्रिया देखना चाहेंगे।

उन्होंने अनुमान लगाया कि विधेयक पराजित करने के बाद भी भाजपा व आरएसएस के खिलाफ अन्ना एक शब्द भी नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि अन्ना पक्ष अब भी कांग्रेस, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाना बनाएगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि इसका सीधा सा कारण है कि अन्ना पक्ष भाजपा-आरएसएस का मुखौटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+