लोकपाल मुद्दे पर भाजपा ने मांगा पीएम से इस्‍तीफा

bjp congress
नयी दिल्ली। लोकपाल पर संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में मंजूर नहीं होने पर भाजपा ने आज नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने सरकार की किरकिरी करने वाले इस घटनाक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक के समर्थन में 273 सदस्यों का साधारण बहुमत नहीं जुटा सकी और उसके पक्ष में केवल 250 सदस्यों ने ही मतदान किया। सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी का सपना चकनाचूर हो गया है। यह सरकार की घोर अक्षमता को प्रदर्शित करता है। भाजपा नेता ने कहा कि मैंने अपने भाषण में कहा था कि प्रधानमंत्री ऐसे बोल रहे थे जैसे की वह विदाई भाषण दे रहे हों।

अगर उनमें कोई नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। विधेयक के मंजूर नहीं होने के लिए सदन के नेता और वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को आड़े हाथों लेते हुए सिन्हा ने कहा कि वह राजनीति कर रहे थे। भाकपा नेता गुरूदास दासगुप्ता ने कहा कि सरकार को आईने में देखना चाहिए कि वह संविधान संशोधन विधेयक पर जरूरी संख्या नहीं जुटा सकी। उन्होंने कहा कि लोकपाल अब लोकपाल नहीं रह गया है बल्कि यह उसका हास्य चित्र (कैरिकेचर) मात्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+