कोई भी पर्यावरण के मुद्दे को ग्रीन पैनल ले जाने का हकदार

court
नयी दिल्ली। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर कोई भी नागरिक चाहे वह विकास परियोजना से सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा हो या फिर वह प्रभावित इलाके का निवासी हो द नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) से संपर्क कर सकता है। न्यायाधीश सीवी रामुलू और सदस्य देवेन्द्र कुमार अग्रवाल वाली एनजीटी की खंडपीठ ने कहा कि पर्यावरण के मुद्दे पर, कोई भी व्यक्ति या संगठन पर्यावरण पर हुये अध्ययन के अनुसार आंदोलन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि इस न्यायाधिकरण के लिए यह भी उचित नहीं हो सकता है कि वह किसी आवेदन पत्र को इस आधार पर खारिज कर दे कि वह इस इलाके का निवासी नहीं है या वह इससे वह सीधे तौर पर प्रभावित या पीडि़त नहीं है। उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर पनबिजली उर्जा के वास्ते एक बांध निर्माण के लिए 80.5 हेक्टेयर सरकारी वन क्षेत्र की कटाई को पर्यावरण मंजूरी मिलने पर तीन पर्यावरणविदों ने चुनौती दी थी

जिसके बाद एनजीटी का यह निर्णय सामने आया है। पर्यावरण और वन मंत्रालय ने तीन जून 2011 को इसे मंजूरी दी थी जिसे तीन पर्यावरणविद विमल भाई, ब्रिहर्षराज सिंह तरियाल और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलूर के पूर्व प्रोफेसर भारत झुनझुनवाला ने चुनौती दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+