अन्ना का अनशन खत्म, जेल भरो अभियान भी रद्द

Social Activist Anna Hazare
मुंबई। अपने अनशन के दूसरे दिन मुबई के एमएमआरडीए मैदान में मौजूद जनसैलाब को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने ऐलान किया कि वह अपना अनशन आज ही समाप्‍त कर देंगे। अन्‍ना ने कहा कि लड़ाई यहीं नहीं समाप्‍त होती है। इसके बाद 30 दिसंबर को अन्‍ना दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आंदोलन करेंगे। अन्‍ना ने कहा कि मै अपना अनशन सिर्फ इस लिये समाप्‍त कर रहा हूं क्‍योंकि मेरी तबियत खराब है। मालूम हो कि अन्‍ना का अनशन तीन दिन तक होना था मगर अचानक अन्‍ना की तबीयत अचानक खराब हो गई और डाक्‍टरों ने अनशन न करने सख्‍त हिदायत दे दी।

भारी मात्रा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि हम अनशन तो खत्‍म कर रहें हैं मगर जेल जाने के लिये तैयार हूं। अपने पूर्व के अनशन के बारे में बात करते हुए अन्‍ना ने कहा कि हमने रामलीला मैदान में सरकार को जनता की और अहिंसा की ताकत दिखा दी। अन्‍ना ने कहा कि अभी हमें लंबी लड़ाई लड़नी है।

संसद की कार्रवाई पर बोलते हुए अन्‍ना ने बोला कि लोकपाल मुद्दे पर संसद में क्‍या हो रहा था यह सबने देखा। अन्‍ना ने कहा कि लोकपाल की लड़ाई अभी बाकी है और मैं आगे भी लड़ता रहूंगा। अन्‍ना ने कहा कि देश में अब लोकतंत्र के नाम पर अब कुछ भी नहीं है और अब मैं लोकसभा चुनाव तक सरकार के खिलाफ प्रचार करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+