अन्ना के समर्थन में महिला ने रखा मौन उपवास

सशक्त लोकपाल बिल की मांग को लेकर आंदोलनरत अन्ना हजारे के समर्थन में देशभर में आज से शुरू हुए अनशन धरने की गूंज सिरसा में भी सुनाई दी। विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने जहां टाउन पार्क के समक्ष तीन दिवसीय अनशन शुरू किया वहीं अनाजमंडी में मां दुर्गा दरबार सेवा समिति के तत्वावधान में भी अनशन शुरू किया गया, जिसमें महिलाओं की खासी भागीदारी रही। भ्रष्टाचार के समूल नाश एवं मजबूत जन लोकपाल के पक्ष में आंदोलन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे के समर्थन में स्थानीय अनाज मंडी में मां दुर्गा दरबार सेवा समिति की संचालिका किरण मूंड व उसकी सहयोगियों द्वारा अनशन धरना आरंभ किया गया। पहले दिन किरण मूंड के साथ प्रवीन, राजबाला, ओम ठकराल, साहब लाल मूंड व करण डूडी अनशन पर बैठे। उनके साथ अमित, मोहित, केहर ङ्क्षसह, राजेश, सोहन, वीना, सुनीता, ललिता, सरीता, नीलम, पुष्पा, संतोष, श्यामसुंदर इत्यादि भी उपस्थित थे।
किरण मूंड ने बताया कि जब तक सशक्त लोकपाल बिल लागू नहीं हो जाता तब तक वे अन्ना हजारे के समर्थन में अनशन पर रहेंगी। उन्होंने बताया कि जनलोकपाल बिल के समर्थन में उन्होंने पहले अन्ना हजारे के समर्थन में अनशन किया था तथा इसके बाद 18 अक्तूबर से 7 नवंबर तक 21 दिनों का मौन उपवास रखकर अन्ना के स्वास्थ्य की कामना की थी। 11 दिसम्बर को अन्ना द्वारा दिए गए सांकेतिक धरने के समर्थन में उन्होंने भी सिरसा में धरना दिया था। उधर टाऊन पार्क के बाहर अन्ना समर्थकों ने उपवास व धरना दिया। जेल भरो आंदोलन में भाग लेने वाले इच्छुक लोगों के नामों का पंजीकरण भी आरम्भ कर दिया गया है तथा इसमें लोगों का उत्साहजनक समर्थन देखने को मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
