300 रूपये घूस लेने वाले DDA अधिकारी को जेल

अगस्त 2006 में दिलीप कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के समक्ष सेक्शन आफिसर धीरेंद्र वर्मा के खिलाफ 300 रूपये की घूस मांगने की एक शिकायत दर्ज कराई थी। वर्मा ने दलीप से मयूर विहार फेज दो में डीडीए पार्क में एक पंप मशीन में रहने की अनुमति देने के लिये 300 रपये घूस मांगे थे।
अदालत में कुमार ने गवाही देते हुए कहा कि वह बागवानी विभाग के अधिकारी की अनुमति से अपने परिवार के साथ पंप हाउस में रह रहे थे। लेकिन अधिकारी के सेवानिवृत्त होने पर वर्मा ने पंप हाउस में रहने के लिये 200 किराया मांगा था जिसे उसने दे दिया। लेकिन बाद में वर्मा ने 300 रूपये मांगने शुरू कर दिये थे।


Click it and Unblock the Notifications
