बिहार में रहस्मय बीमारी से पांच की मौत

जिले के सीविल सर्जन मुकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि किसी अज्ञात बीमारी के कारण वागेश्वरी गांव में विनोद साव के परिवार के तीन सदस्यों और उनके पडोस में दो अन्य लोगों की देर रात घर में मौत हो गयी। पांच अन्य लोग गंभीर रुप से बीमार हैं जिनका इलाज मुंगेर के अलग अलग निजी चिकित्सालयों में चल रहा है।
घटना की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से चिकित्सकों और विशेषज्ञों का चार सदस्यीय दल वागेश्वरी गांव रवाना कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रिषि साव (10), खुशबू कुमारी (12), सुनील कुमार (18), राम शरण साव (70) ओर रीता कुमारी (18) के रुप में हुयी है।


Click it and Unblock the Notifications
