भूत के कारण हुई सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग

गृह मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक, कैंप के उस वक्त के इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट को निलंबित कर दिया गया है और क्लीनर से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि मारे गए तीनों ड्राइवरों ने भी शराब पी थी। मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि गोली चलाने का कारण क्या था।
अधिकारी ने बताया कि कैंप के इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट ने रात की चेंकिंग अच्छी तरह से नहीं की थी। करीब चार से पांच ड्राइवर और क्लीनर रात को काम खत्म कर शराब पीने लगे, उसी दौरान यह घटना हुई। यह लंबी ड्यूटी और छुट्टी की कमी की वजह से हताश जवानों का काम नहीं है। पिछले साल हुई ऐसी घटनाओं के बाद गृहमंत्रालय ने जवानों को छुट्टी पर भेजने और उनकी समस्याएं संवेदना के साथ सुनने जैसी योजना पर काम किया।
इसके चलते अर्धसैनिक बलों में ऐसी घटनाएं एकाएक कम हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक साबू और पिल्लई काफी दिनों से जवान एसके राय को परेशान कर रहे थे। सुबह भूत को लेकर दोनों में तकरार हो गई थी। साबू और पिल्लई भूत की बात पर उसका मजाक उड़ाने लगे। इससे वह नाराज हो गया। उन्होंने फायरिंग कर दी जिसमें साबू और पिल्लई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications