मप्र संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव, राजनीतिक माहौल गरमाया

madhya pradesh
भोपाल। राजनीतिक रुप से इस वर्ष अपेक्षाकृत शांत रहे मध्यप्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा शीतकालीन सत्र के दौरान लाये गये अविश्वास प्रस्ताव ने प्रदेश की राजनीति में गर्मी ला दी जबकि आरटीआई कार्यकर्ता शहला मसूद की हत्या की गुत्थी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही। देश का राजनीतिक माहौल इस समय कुछ ज्‍यादा ही गरमाया नजर आ रहा है।

मप्र में कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव ने राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा की इस वर्ष काफी लंबे इंतजार के बाद नेता प्रतिपक्ष बने अजय सिंह ने इस पद पर अपने नाम की घोषणा के बाद अपने पहले ही संवाददाता सम्मेलन में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की थी। हालांकि मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सका।

शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया। अविश्वास प्रस्ताव पेश कर जहां अजय सिंह ने अपने वायदे को पूरा किया बल्कि अविश्वास प्रस्ताव पर लगभग ढायी घंटे तक अपना भाषण देकर उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए अनेक आरोपों का भी जवाब दे दिया। अब देखना यह है कि सत्‍ता की गर्मी में कितनों की रोटी सिकती और कितनों की जलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+