कर्नाटक में जेल भरो के लिए हुआ 10,000 पंजीकरण

इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) ने आज कर्नाटक सरकार से अनुरोध किया कि मजबूत लोकपाल विधेयक की मांग करते हुए अन्ना हजारे के 30 दिसंबर से शुरू हो रहे जेल भरो आंदोलन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को जेलों में कम जगह होने पर अस्थाई जगह मुहैया कराई जाए। आईएसी के कार्यकर्ता और टीम अन्ना की कोर कमेटी के सदस्य पृथ्वी रेड्डी ने प्रदेश के मुख्य सचिव एस वी रंगनाथ से मुलाकात कर गिरफ्तारी देने वाले लोगों को रखने के लिए बंदोबस्त करने की मांग की।
रंगनाथ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि बेंगलूर में 7,000 लोगों समेत कुल 10,000 लोगों ने कर्नाटक में जेल भरो के लिए पंजीकरण कराया है। जबकि राज्य की जेलों में केवल 10 हजार लोगों को रखने की सुविधा है और वहां पहले से ही 8,000 कैदी हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार जेल भरो कार्यक्रम में भाग ले रहे कार्यक्रमों को रखने के लिए प्रदेश के सशस्त्र रिजर्व पुलिस मैदान पर विचार कर रही है। आईएसी के सदस्य कल से यहां फ्रीडम पार्क में तीन दिन का अनशन भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications