जेल चलो डॉट कॉम पर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के लोग

याद दिला दें कि हिसार में शहर के विभिन्न स्थानों पर अस्मिताउ थिएटर ग्रुप की तरफ से विश्व प्रसिद्ध नाट्यकर्मी अरविंद गोड़ द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक 'भ्रष्टाचार' दिखाया गया। अन्ना की टीम ने अभी दो दिन पहले ही जेल चलो डॉट कॉम को वेबसाइट लॉन्च की है, जिसे देश की जनता में सार्वजनिक किया गया। अन्ना के जनलोकपाल बिल लागू करने के लिए देश के लोगों से संपर्क साधने के लिए आईटी सेक्टर को सबसे प्रभावी माना और एक वेबसाइट लॉन्च की। इस साइट के जरिए आईएसी टीम ने लोगों को अपने साथ जोडऩे के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की अपील की। ज्ञात रहे कि इससे पहले आईएसी की टीम ने आईटी क्षेत्र में मिस कॉल, एसएमएस और अन्य माध्यमों से लोगों को जोड़ा, जिसका असर अगस्त में अन्ना के साथ दिल्ली स्थित रामलीला मैदान में लोगों का हुजूम गवाह बना।
इस बार इन सभी माध्यमों के अलावा अन्ना की टीम ने एक नया प्रयोग किया और लोगों को एक वेबसाइट के जरिए जोडऩे की शुरूआत की। जैसे-जैसे लोगों को इस वेबसाइट का पता चला, लोग अपने रजिस्ट्रेशन के लिए आगे आए। हरियाणा का हिसार भी पीछे नहीं रहा। जिनके घरों में इंटरनेट नहीं है, वे नेट कैफे जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। अर्बन एस्टेट-1, रामपुरा मोहल्ले के मुकेश अरोड़ा जो जीजेयू में इंजीनियरिंग कोर्स कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें कल देर शाम को यूनिवर्सिटी में इस वेबसाइट का पता चला, सुबह दस बजे वह घर के नजदीक नेट कैफे पर गया और रजिस्ट्रेशन करा लिया। इस तरह के शहर में सैंकड़ों लोगों के इस उत्साह का ही परिणाम है कि हरियाणा में सबसे ज्यादा हिसार के लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इतना ही नहीं अन्ना की इंडिया अगेनस्ट करप्शन टीम की तरफ से कुछ कर दिखाना है, कुछ कर दिखाना है, भ्रष्टाचार को मिटाना है...अन्ना को सफल बनाना है, को भी अपनी मोबाइल की कॉलर ट्यून बना रहे हैं। शहर में ऐसे कई मोबाइल उपभोक्ताओं के मोबाइल पर यह कॉलर ट्यून सुनने को मिल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications