दलित अल्पसंख्यक अधिवेशन में पहुंचेंगे पीएम

समारोह में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, भाकपा नेता डी. राजा, कांग्रेस सांसद जेडी सेलम, उदित राज, महेश भट्ट, वजाहत हबीबुल्लाह, हर्ष मंदर जैसे लोगों के साथ विभिन्न देशों से आए 50 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। मोर्चा एक प्रस्ताव भी पारित करेगा जिसमें निजी क्षेत्रों में आरक्षण, धारा-341 के तहत एससी मुस्लिम और एससी क्रिश्चियन को शामिल करने, अल्पसंख्यकों के लिए निश्चित कोटा निर्धारित करने की मांगें रखी जाएंगी।
गौरतलब है कि पासवान की अध्यक्षता में 1994 से सामान्यत: हर दूसरे साल दलित अल्पसंख्यक मोर्चा का अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाता है। पासवान ने दावा किया कि उनकी मांगों पर सरकार को गौर करना ही होगा।












Click it and Unblock the Notifications