अनशन स्थल से कोई डोनेशन नहीं: आईएसी

Anna Team
मुंबई। देश में सशक्त लोकपाल बिल लाने के लिए प्रयासरत अन्ना हजारे का अनशन आज तीन दिन के लिए मुंबई में होने जा रहा है। सबसे ज्यादा सियासी हलकों में शोर था कि इतने बड़े स्तर पर अनशन करने के लिए अन्ना और टीम अन्ना के पास पैसा कहां से आया है?

टीम अन्ना पर समय-समय पर फंड और पैसे को लेकर आरोप लगते रहे हैं जिसके लिए आईएसी ने इस बार मुंबई और दिल्ली में होने वाले इस आंदोलन के आंदोलन स्थल पर से लोगों को डोनेशन लेने से मना कर दिया है।

आम तौर पर अभी तक जितने भी आंदोलन भी हुए है उसमें आंदोलन स्थल पर लोगों से स्वेच्छा से डोनेशन देने के लिए कहा गया था लेकिन इस बार इंडिया अंगेस्ट करेशप्न यानी आईएसी ने यह निर्णय लिया है कि वो इस बार ऐसा नहीं करेगी।

गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने इससे पहले जब अप्रैल और अगस्त में अनशन किया था तो अन्ना और टीम अन्ना पर संघ और विभिन्न सियासी दलों से पैसे लेने का आरोप लगा था। जिस पर अन्ना टीम कई बार सफाई देनी पड़ी थी। जिसके मद्देनजर आईएसी ने यद कदम उठाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+