द्रोपदी के 5 पति थे, सीबीआई के तो 9 पति हैं: लालू

lalu prasad yadav
दिल्‍ली। आरजेडी अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लोकपाल के मुद्दे पर कहा‍ कि यह बेबुनियाद है इसको तुरंत वापस ले लेना चाहिए। किसी भी कीमत पर सीबीआई को लोकपाल के अंदर नही रखना चाहिए। उन्‍होंने व्‍यंग भरे अंदाज में कहा कि द्रोपदी के तो 5 ही पति थे लेकिन सीबीआई के तो नौ पति होने जा रहे है। ऐसे में सीबीआई को कोई इधर खीचेगा तो कोई उधर और वह एक दूसरे में ही फंसकर रह जाएगी।

लालू ने अन्‍ना पर हमला बोलते हुए कहा कि अन्‍ना सरकार के गले की हड्डी बन गये है कभी इधर जाकर अनशन करते है कभी उधर। उन्‍होने अन्‍ना का एक पत्र पढ़कर सुनाया जिसमे अन्‍ना ने कहा है कि ये नेता मतदाता के सेवक बनकर आते है और कुर्सी की गूंज क्‍या लगती है मालिक बन बैठते है। पाकिस्‍तान के आतंकियो से भी ज्‍यादा खतरनाक है ये नेता, ये पूरे सिस्‍टम को नस्‍ताबूत किये जा रहे है।

लालू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और किरण बेदी पर वार साधते हुए कहा कि अंर्तराष्‍ट्रीय साजिश के तहत यह लोग काम कर रहे है। उन्‍होने कहा कि यह तो सबको लोकपाल के अंदर लाना चाहते है। उनकी नजर में सारा देश भ्रष्‍टाचारी है, रेलवे का वह फोर्थ क्‍यास कर्मचारी जो गिट्टी उठाता है वह भी भ्रष्‍टाचारी है। ऐसे लोकपाल का हम ठोक खेखार के विरोध करते है।

इन्‍होने हमारे देश के पीएम को भी नहीं छोड़ा है। यह लोकपाल नहीं फांसी का घर है। इस लोकपाल को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता, धत हटा दो इसको, फाड़ कर फेक दो इसको। यह तो पूरे सिस्‍टम को ही खराब करने वाला है। किसी भी देश की सुरक्षा एजेंसी स्‍वतंत्र रहती है। और हमारे देश की सुरक्षा एजेंसी भी स्‍वतंत्र ही रहना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+