रुपये में गिरावट, सीएनजी होगा दो रुपये महंगा
दिल्ली
(ब्यूरो)। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) का मौका आ गया है। इसी सप्ताह इसके दाम दो रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ सकते हैं क्योंकि रुपये की कीमत में गिरावट के कारण इसका आयात महंगा पड़ रहा है। दिल्ली में सीएनजी वितरण संभालने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) इस हफ्ते बदली हुई कीमतों का ऐलान कर सकती है। id="toptextpromo">आईजीएल
ने 1 अक्तूबर को दिल्ली में सीएनजी के दाम दो रुपये प्रतिकिलो बढ़ाए थे। फिलहाल दिल्ली में सीएनजी 32 रुपये किलो बिक रही है। सूत्रों के मुताबिक, आईजीएल समेत अन्य गैस कंपनियां महंगी आयातित गैस खरीद रही हैं। कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्री केकेजी-डी 6 ब्लॉक में उत्पादन घटने से गैस मिलने में दिक्कत हो रही है। साथ ही रुपये में लगातार गिरावट केचलते आयातित एलएनजी महंगी पड़ रही है। पिछली बार जब गैस केदाम बढ़ाए गए थे तो डॉलर के मुकाबले रुपया 49.50 के स्तर पर था जो कि अब करीब 53 रुपये केआसपास है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दरअसल
सरकार ने घरेलू बाजार में ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज की गैस के दाम डॉलर में तय किए हैं। इस वजह से जब भी रुपये में गिरावट आती है तो इसका बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ता है। फिलहाल ओएनजीसी और रिलायंस दोनों की गैस 4.20 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू है। आईजीएल ने रिलायंस से प्रतिदन 0.308 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर गैस खरीदने का करार किया है लेकिन केजी बेसिन केडी-6 ब्लॉक में उत्पादन 35 प्रतिशत तक कम हो गया है। साथ ही रिलायंस प्राथमिकता की वजह से उर्वरक कंपनियों को आपूर्ति पहले कर रही है। इसलिए शहरों में सप्लाई करने वाली कंपनियों को गैस सप्लाई में कटौती की गई है।











Click it and Unblock the Notifications