टीम अन्ना की अन्ना से उपवास खत्म करने की अपील

अन्ना अपना धरना जारी रख सकते हैं। अन्ना इसी मैदान में उपवास पर बैठे हैं। वह विषाणु संक्रमण से ग्रस्त हैं और उनके निजी सहायक सुरेश पठारे इस बात पर जोर दे रहे हैं कि 74 वर्षीय हजारे ठीकठाक हैं और वह उपवास पर बैठे रहेंगे। बेदी ने भीड़ से कहा कि अन्ना अस्वस्थ हैं। क्या आप अन्ना से उनका उपवास वापस लेने का अनुरोध करेंगे। इस पर भीड़ ने हां में जवाब दिया। हालांकि ऐसे मौसम में शांतचित्त हजारे ने ना में अपना सिर हिलाया।
केजरीवाल और अन्य घनिष्ठ सहयोगी मनीष सिसौदिया ने भी हजारे से उपवास खत्म करने का अनुरोध किया। पिछले तीन दिनों से सर्दी और हल्के ज्वर से गुजर रहे हजारे गेस्ट हाउस में एक रैली से यहां करीब साढ़े 12 बजे पहुंचे। उनके डाक्टर डी जी पोटे ने कल कहा था कि फिलहाल वह थोड़ा कमजोर हैं लेकिन लेकिन कल से उपवास करने के योग्य हो जाएंगे। उनका रक्तचाप और जीवन संबंधी अन्य मापदंछ सामान्य है। उन्हें थोड़ा बहुत सर्दी जुकाम है लेकिन वह तेजी से अच्छे हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications