अन्‍ना के अनशन में 10,000 लोगो के खाने की व्‍यवस्‍था

anna hazare
मुंबई। मजबूत लोकपाल के लिए अन्ना हजारे भले ही अनशन पर हो लेकिन उनके समर्थकों के लिए भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कुछ आयोजकों ने अनशन स्थल पर नाश्ते के तौर पर पोहा और दोपहर और रात के भोजन में पूरी-सब्जी का इंतजाम किया गया है। रोहतक के एनजीओ जनसेवा संस्थान के साथ अन्ना की रसोई बनाने वाले गिरिराज सेवा समिति के सुमित गुप्ता ने कहा कि हमने 10,000 लोगों के स्नैक्स, चाय और खाने का इतंजाम किया है।

जनसेवा समिति के स्वामी चैतन्य महाराज ने कहा कि खाना बनाने के लिए 60 लोग 24 घंटे काम में लगे हुए हैं। अन्ना के साथ तीन दिन तक अनशन रखने वाले महाराज ने कहा कि नाश्ते के लिए चाय और पोहा तथा दोपहर एवं रात के खाने के लिए पूरी सब्जी तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्ना ने कहा कि वह अनशन करेंगे और अन्य लोग उनका समर्थन करेंगे।

इसलिए तीन दिन वहां रहने के लिए उनका (समर्थकों का) भोजन करना जरूरी है। दिल्ली में सदर बाजार से आए युवा राज ने कहा मैं हूं अन्ना लिखी टोपियां और थैले 10-10 रुपये में बेंचे जा रहे हैं। दिल्ली में मैंने 1000 टोपियां प्रतिदिन बेची थीं। थिएटर से जुड़े भरत दाभोलकर पहले सेलिब्रिटी थे जिन्हें आज सुबह अन्ना टोपी पहने देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+