बाबा रामदेव भी शामिल होंगे अन्ना के अनशन में
मुंबई।
अन्ना हजारे और बाबा रामदेव अब सरकार को एक ही मंच से घेरते हुए नजर आएंगे। मंगलवार को मुंबई से सरकार के खिलाफ अनशन पर बैठे अन्ना हजारे ने बाबा रामदेव को भी अनशन में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। बाबा रामदेव बुधवार या फिर अनशन के आखिरी दिन अनशन में बाबा रामदेव के साथ शामिल हो सकते हैं। id="toptextpromo">अन्ना
हजारे ने जब अगस्त में रामलीला मैदान पर 12 दिनों का अनशन किया था। उससे पहले बाबा रामदेव भी सरकार के खिलाफ रामलीला मैदान पर ही अनशन कर चुके थे। जिसे दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर खत्म करवा दिया था। अन्ना हजारे ने दिल्ली में हुए अपने अनशन में बाबा रामदेव को शामिल नहीं किया था। हालांकि बाबा रामदेव तब अन्ना हजारे से मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सरकार
ने अन्ना हजारे की ज्यादातर शर्तों को मानने से इंकार कर दिया है। जिस वजह से अन्ना 3 दिन के अनशन के बाद पूरे देश में जेल भरो आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में अपने आंदोलन को गति देने के लिए अन्ना हजारे ने बाबा रामदेव से भी हाथ मिलाने की ठानी है। अब मुंबई के एमएमआरडीए मैदान से अन्ना हजारे और बाबा रामदेव एक साथ सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए नजर आएंगे।











Click it and Unblock the Notifications