अन्ना व रामदेव की कम्यूनिटी से जुड़े सवा लाख से अधिक यूजर्स

चंडीगढ़। चर्चित सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर ट्ररू अन्ना हजारे एंड बाबा रामदेव स्पोट्र्स अगेंस्ट करप्शन नाम के गु्रप के साथ लोगों का लगातार जुडऩा जारी है। इस कम्यूनिटी में समाचार लिखे जाने तक 1 लाख 38 हजार 913 लोग जुड़ चुके हैं। इस कम्यूनिटी पर कोई ऐसी तस्वीर लगा रहे हैंजो कि लगान फिल्म के पोस्ट को एडिट करके बनाई गई है। इसके सोनिया गांधी को अंग्रेज व प्रधानमंत्री को मनमोहन सिंह बनाकर दिखाया गया है वहीं अन्ना हजारे को भूहन तथा अन्ना टीम को उनके खिलाड़ी के तौर पर दिखाया गया है।
एक अन्य फेसबुक यूजर ने कांग्रेस के हाथ के निशान को दर्शा कर यह बताया है कि हमें वह हाथ नहीं चाहिए जिसकी उंगलियां कटी हों तथा उसकी लकीरें गायब हों। वहीं एक अन्य यूजर ने जन लोकपाल जैसे अति संवेदनशील व न्यायोचित व्यवस्था में आरक्षण क्यों ! और अन्ना जी ने जनलोकपाल में आरक्षण का विरोध क्यों नहीं किया?
पर बात कहेत हुए एक जनवरी 2012 को प्रस्तावित शांति मार्च के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुडऩे का आहवान किया है। तस्वीर के माध्यम से कहा गया है कि हमें कोटापाल नहीं लोकपाल चाहिए। एक अन्य यूजर लिखते हैं कि आरएसएस का एजेंट होना देशद्रोह नहीं है बल्कि इस बात का प्रमाण है कि आप देश के लिए काय कर रहे हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा फेसबुक को फरवरी माह तक आप्पतिजनक कंटेट हटाने के आदेश के बाद अब देखना यह होगा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का लोग अब कैसे प्रयोग करेंगे?












Click it and Unblock the Notifications