दूरदर्शन के पत्रकार से लाखों की लूट

वह डीडी न्यूज के मंडी हाउस स्थित दिल्ली कार्यालय में प्रमुख संवाददाता हैं। रविवार रात आठ बजे वह स्विफ्ट कार से घर जा रहे थे। कौशांबी में शिवालिक टावर के पास एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर बट मारी। फिर दो बदमाश और आए। दोनों उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर पिछली सीट पर बैठ गए और तीसरा गाड़ी चलाने लगा।
अशोक के मुताबिक, लुटेरे उन्हें मेरठ रोड तिराहे से मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए मेरठ और वहां से बड़ौत ले गए। उनके एसबीआई के एटीएम से लुटेरों ने रात 12 बजे से पहले मोदीनगर में यूनियन बैंक और 12 बजे के बाद मेरठ में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 40 हजार रुपये निकलवाए। लुटेरों ने देहात इलाके में दो तीन जगह पेट्रोल भी मांगा और एक जगह जंगल में रुककर शराब भी पी। रात डेढ़ बजे लुटेरे उन्हें बड़ौत बस अड्डे के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित की सूचना पर बागपत पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। सोमवार सुबह इंदिरापुरम थाने पहुंचकर पीड़ित ने मुकदमा कायम कराया। एसपी सिटी जेके शाही ने बताया कि सोमवार को लुटेरे उनकी कार बागपत में चांदीनगर थाना क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। वहां उन्होंने बाइक सवार एक युवक से लूटपाट की और कार छोड़कर बाइक ले भागे। कार बागपत पुलिस के कब्जे में है। पुलिस तीनों बदमाशों के स्केच तैयार करा रही है।












Click it and Unblock the Notifications