दिल्ली में पारा जा सकता है दो डिग्री पर

It was likely to touch the 2 degrees Celsius today
दिल्ली (ब्यूरो)। सावधान हो जाइए, दिल्ली में पारा दो डिग्री से नीचे जानेवाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी थोड़ी राहत दिखी है लेकिन जल्द ही पारा और नीचे जानेवाला है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी को तापमान कम होकर दो डिग्री सेल्यिसस तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। बाद के समय में आसमान साफ रहेगा।

उत्तर भारत जबर्दस्त शीत लहर की चपेट में है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी और कोहरे ने राजधानी दिल्ली सहित जम्मू-कश्मीर, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जम्मू-कश्मीर में तो कई स्थानों पर पारा जमाव बिंदु से काफी नीचे जा पहुंचा है। श्रीनगर की डल डील ठंड के कारण जमने लगी है।

पंजाब, हरियाणा के कई स्थानों पर भी तापमान जमाव बिंदु के आसपास होने के चलते लोगों ने अपना दिन ठिठुरते हुए और अलाव के आसपास ही गुजारा। देश के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र में ठंड से अब तक 130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वैसे, राजधानी दिल्ली में तापमान ने कछ राहत दी। यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री तक जा पहुंचा था।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा था। खराब मौसम और संचालन संबंधी कारणों के चलते 59 उड़ानों में देरी हुई जबकि आठ फ्लाइट सोमवार को भी रद्द रहीं। दिल्ली में दिसंबर माह का सबसे कम तापमान 26 दिसंबर 1945 को 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ठंड कहर बरपा रही है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री रहा जबकि हिसार और करनाल में पारा गिरते हुए क्रमश: 0.2 और 2 डिग्री तक जा पहुंचा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री रहा। यहां ठंड के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राजस्थान में चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा।

यहां न्यूनतम तापमान -0.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं ने जीना मुहाल कर रखा है। सुबह कोहरे की मोटी सफेद चादर बिछने के कारण घाटी में जनजीवन प्रभावित हो गया है। श्रीनगर में मौसम का सबसे कम तापमान -4.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लेह में तो यह -18.2 डिग्री और कारगिल में -14.4 डिग्री तक का गोता लगा गया। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -8.4 और पहलगाम में -7.4 डिग्री रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+