मेरठ में दो हत्याओं से सनसनी

मृत व्यक्ति के सिर पर चाकू से हमले के निशान थे। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त आबिद निवासी जैदी फार्म के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने इलाके के ही दो लोगों को नामजद किया है। उधर, शहर के थाना टीपी नगर क्षेत्र में आज बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी।
घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार लाश को पोस्टमार्टन के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस तरह आय दिन बढ़ती हत्या की घटनाओं से शहर में सनसनी फैल गयी है। पुलिस प्रशासन आरोपीतो की तलाश कर रहा है। लेकिन आखिर कब तक ऐसा मौत का नंगा खेल खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications