राजस्थान: डॉक्टरों की हड़ताल से अब तक 51 मरीजों की मौत

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सकों की हड़ताल से कड़ाई से निपटने का निर्णय करते हुए हड़ताल पर गये दो मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) और दस चिकित्सा अधिकारियों को देर रात सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया। गहलोत ने चिकित्सा हड़ताल की समीक्षा करने के बाद इन अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने का फैसला लिया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिन अधिकारियों पर चिकित्सा सेवा को नियमित बनाये रखने की जिम्मेदारी थी वही अधिकारी हड़ताल पर चले जाने के कारण चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुई।
सूत्रों के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. युधवीर सिंह राठौड़ पाली डा. दुल्ली चंद जालोर है जबकि बर्खास्त पीएमओ में डा. कृष्ण राम निमेल सोजत, डा. आर के पामेचा पाली, डा. पी आर चुडावत जालोर, डा. जगरूप मेहरू सिरोही, डा. प्रदीप माथुर, नसीराबाद, डा. जे के जैन केकड़ी डा. कमलेश कस्वा लाडनू डा महेश चन्द्र ष्षर्मा दौसा, डाबी डी हेडा अजमेर, और डा. मुराद खान कायमखानी डीडवाना शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications