वाइरल फीवर होने के बावजूद अनशन पर अड़े अन्ना हजारे

बुखार के अलावा उन्हें जुकाम और खांसी भी है। उनसे बोला भी नहीं जा रहा है। उनका खाना-पीना भी बहुत कम हो गया है। शरीर में कमजोरी भी है। लेकिन उनका इलाज कर रहे हैं डॉक्टरों ने कहा कि अन्ना के शरीर में तेजी से सुधार हो रहा है। आज उनका फिर से सुबह चेकअप किया जायेगा उसके बाद ही डॉक्टर बता पायेंगे कि वो अनशन कर पायेंगे कि नहीं।
लेकिन इससे उलट अन्ना हजारे के जोश में कोई कमी नहीं आयी है उन्होंने कहा कि उनका अनशन होकर रहेगा। अन्ना हजारे ने बताया कि वे मुंबई में तीन दिनों का अनशन करने के बाद दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के आगे धरना देंगे।
आपको बता दें कि मुंबई में एमएमआरडीए में अन्ना अपना अनशन शुरू करने वाले हैं जिसके लिए टीम अन्ना ने किराए के तौर पर 7.78 लाख रुपए दिए हैं और रैली के लिए 5.29 लाख रुपए धरोहर राशि देने का वादा किया है। अन्ना ने कहा कि उनका अनशन पूरी तरह से अंहिंसक होगा।












Click it and Unblock the Notifications