अन्ना को लेकर टीम अन्ना और कांग्रेस में तू-तू-मैं-मैं

Anna Hazare
नई दिल्ली। मंगलवार को सशक्त लोकपाल बिल लाने के लिए और सरकारी लोकपाल बिल के खिलाफ अन्ना हजारे मुंबई में तीन दिन का अनशन करने जा रहे हैं। वहीं संसद पटल पर केन्द्र सरकार सशक्त लोकपाल बिल का दावा पेश करके उस पर बहस कराने जा रही है। लेकिन इसी बीच अन्ना को लेकर कांग्रेस और टीम अन्ना पर वाद-विवाद शुरू हो गया है।

अन्ना को एक बार फिर स कांग्रेस ने संघ और भाजपा का एजेंट बताया तो वहीं टीम अन्ना ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और संघ प्रमुख नानाजी देशमुख की तस्वीर टि्वटर पर जारी करके यह बताने की कोशिश की केवल फोटो खिंचवाने और एक मंच पर साथ खड़े हो जाने से कोई किसी का एजेंट नहीं हो जाता है।

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने अन्ना हजारे को संघ का एजेंट बताया था। बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा था कि अन्ना ने संघ प्रमुख नानाजी देशमुख के सचिव के रूप में काम किया और 1983 में गोंडा में प्रशिक्षण लिया था लेकिन आज वो इस बात से इंकार करते हैं कि उनका आरएसएस या संघ से कोई संबंध है।

जिसके जवाब में अन्ना टीम के सहयोगी किरण बेदी ने टि्वटर पर दिग्विजय सिंह और नानाजी देशमुख की तस्वीर जारी कर दी । फोटो के नीचे लिखा था कि केवल एक मंच पर खड़े हो जाने से कोई किसी का एजेट नहीं हो जाता तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्ना हजारे केवल देश और देश वासियों के एजेंट हैं। कांग्रेस के पास कुछ कहने को बचा नहीं है जिसके चलते वो इस तरह बेतूकी बात कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+