महान गणितज्ञ रामानुजन के नाम 2012

रामानुजन की 125 वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि हमारा देश जितना बड़ा है, उसे देखते हुए हमारे पास जो योग्य गणितज्ञ हैं, उनकी संख्या बहुत ही कम है। यह चिंता की बात है। सिंह ने रामानुजन के जन्मदिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाये जाने की भी घोषणा की। मद्रास विश्वविद्यालय में शिक्षाविदों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले तीस दशक से अधिक समय से छात्र गणित के क्षेत्र में उच्च स्तर की पढ़ाई नहीं कर रहे हैं।
जिसके कारण स्कूल एवं कालेजों में गणित के शिक्षकों की गुणवत्ता में कमी आयी है। तमिलनाडु के दो दिन के दौरे पर यहां आये प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे समाज में यह आम धारणा है कि गणित में आगे की पढ़ाई से आकर्षक कैरियर की संभावना नहीं है। इस धारणा को निश्चित तौर पर बदलने की जरूरत है। यह विचार कुछ साल पहले सही हो सकता था लेकिन आज गणित के क्षेत्र में कई नये अवसर मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications