भ्रष्टाचार की जगह सीबीआई आई अन्ना के निशाने पर
मुंबई।
27 दिसंबर से होने वाले अन्ना हजारे के अनशन से पहले टीम अन्ना ने कहा कि वह किसी के साथ साठगांठ नहीं कर रही है और सिर्फ सीबीआई को स्वतंत्र व निष्पक्ष बनाने के लिए लड़ रहे है। टीम अन्ना की सदस्य किरण बेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में संसद में लोकपाल विधेयक पर होने वाली चर्चा में इसका समाधान निकाला जाना चाहिए। id="toptextpromo">किरण
ने कहा हम किसी के साथ साठगांठ नहीं कर रहे लेकिन देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने वाले किसी भी व्यक्ति व ताकत का समर्थन करेंगे। इस काम के लिए हमें एक स्वतंत्र व निष्पक्ष सीबीआई चाहिए। उन्होंने कहा कि टीम अन्ना ऐसी सीबीआई चाहती है जिससे राजनीतिज्ञ छेड़छाड़ नहीं कर सकें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि हजारे मजबूत लोकपाल की मांग को लेकर 27 दिसंबर से मुंबई में तीन दिनों का अनशन शुरू कर रहे हैं। किरण ने आरोप लगाया कि कई साल से विभिन्न पार्टियों ने सीबीआई को राजनीतिज्ञों की मुठ्ठी में कैद और राजनीतिक चालबाजी में फंसाए रखा है। उन्होंने कहा जब समस्या मालूम है तो इसका समाधान भी करना चाहिए और 27 दिसंबर को यही किया जाना चाहिए।











Click it and Unblock the Notifications