रेवाड़ी: जीजा-साले की जेल जाने की ख्वाहिश पूरी

पुलिस और वारदात का शिकार होने वाले व्यापारी कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि अपराध से दूर-दूर तक नाता नहीं रखने वाले दो नौजवान युवक इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
वारदात में सीआईए पुलिस द्वारा दबोचे गए लादूवास निवासी सोमबीर और उसके सगे साले इंद्रजीत उर्फ टिंकू से जब वारदात के कारणों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जो खुलासा किया वह हैरान करने वाला था। आरोपियों ने बताया कि उन्हें गैंग से जुड़ी हुई फिल्में पसंद थी और फिल्मों में ही उन्होंने जेल के बारे में भी देखा था।
वे दोनों जेल की जिंदगी का अनुभव लेना चाहते थे, जिसके चलते ही उन्होंने अपराध करने का मन बनाया। वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों जीजा व साले दिल्ली से पिस्टल व कुछ जिंदा कारतूस खरीदकर लाए। इसके बाद उन दोनों ने अपने नाम का एक-एक अक्षर लेकर एसटी गैंग बना डाला। सोमबीर से एस व टिंकू से टी लेकर बने एसटी गैंग का मास्टर माइंड सोमबीर ही था।












Click it and Unblock the Notifications