दिल्‍ली: दरोगा के दो बेटों के हत्यारे का कत्ल

Murder accused shot dead outside house
दिल्ली (ब्यूरो)। रिटायर्ड दरोगा के दो बेटों के हत्यारे प्रॉपर्टी डीलर अंकुर पंडित (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले साल अंकुर पंडित के पिता का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस को आशंका है कि उनकी भी हत्या की गई थी। विजयनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदयनगर में यह वारदात हुई। तीन गोली अंकुर की पीठ और एक कंधे में लगी।

मृतक पर रिटायर्ड दरोगा ज्वाला प्रसाद के दो बेटों की हत्या का आरोप था। 5 महीने पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रिटायर्ड दरोगा और उनके बेटे रोबिन को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि ज्वाला प्रसाद ने सुपारी देकर हत्या कराई है.

विजयनगर पुलिस ने बताया कि अंकुर कार से अपने घर सर्वोदयनगर गली नंबर-24 पहुंचा। कार से उतरते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। चार गोली लगने से लहूलुहान अंकुर वहीं गिर पड़ा। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग जमा हो गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

घटनास्थल पर पुलिस को देसी पिस्टल के तीन खोखे मिले हैं। हमलावर कितने और कौन थे, किस वाहन से आए थे, ये पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई प्रिंस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएसपी रघुबीर लाल ने बताया कि अंकुर पंडित पर रिटायर्ड दरोगा ज्वाला प्रसाद के बेटों ज्योति और राजीव की हत्या करने का आरोप था।

9 जनवरी 2009 को मॉडल शॉप पर विवाद हुआ था, इसमें ज्योति की हत्या कर दी गई थी। 3 जनवरी 2011 राजीव का कत्ल किया गया था। राजीव, ज्योति हत्याकांड की पैरवी कर रहा था। दोनों को गोली मारी गई थी। खौफ के चलते ज्वाला प्रसाद ने अपने बेटे रोबिन को सिकंदराबाद भेज दिया था। ज्वाला को पुलिस ने सिक्योरिटी दे रखी है। एक सिपाही हमेशा उनके साथ रहता है। हालांकि रिटायर्ड दरोगा ने आरोपों को खारिज किया है।

पुलिस दो बिंदुओं पर हत्याकांड की जांच कर रही है। एक तो ये कि रिटायर्ड दरोगा और उनके बेटे ने किसी से सुपारी देकर उसकी हत्या कराई हो। दूसरा ये कि हो सकता है कि रंजिश रखने वाले किसी व्यक्ति ने अंकुर की हत्या की हो। पुलिस का कहना है कि 2-3 दिन में खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+