गाजियाबाद में डाक्टर की पीट-पीट कर हत्या

Miscreants murdered doctor in Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। गाजियाबाद में बदमाशों ने मशहूर डॉक्टर संतराम सिंह (65) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उनका शव साहिबाबाद स्टेशन के पास बंद पड़ी फैक्ट्री दुर्गा इंटरप्राइजेज के कंपाउंड में पड़ा मिला। जेब से बरामद आईडी कार्ड के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की। मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले डॉक्टर एसआर सिंह विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रताप विहार में मकान संख्या एन-229 एचआईजी में रहते थे।

वह दिल्ली के करोल बाग में पूसा रोड स्थित डोडा डायग्नोस्टिक क्लीनिक में प्रैक्टिस करते थे। दोपहर 11.15 बजे डॉक्टर सिंह का शव साहिबाबाद स्टेशन के पास बंद फैक्ट्री में पड़ा मिला। उनके चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि हत्या कर शव यहां फेंका गया। उनकी जेब से पुलिस को एक आईडी कार्ड, साहिबाबाद से गाजियाबाद स्टेशन तक का रेल टिकट और अन्य कागजात मिले।

आईडी कार्ड के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि कौशांबी मेट्रो स्टेशन से एसआर सिंह का अपहरण किया गया। उसके बाद पीट-पीटकर हत्या के बाद शव को साहिबाबाद में फेंका गया। साढू राकेश सिंह का आरोप है कि डा. सिंह की जेब में 20 तारीख का साहिबाबाद से गाजियाबाद का टिकट साजिश के तहत रखा गया।

उनका कहना है कि अगर हादसा होता तो लाश ट्रैक के किनारे मिलती, न कि बंद फैक्ट्री में। गत 20 दिसंबर को डा. सिंह अचानक गायब हो गए। मामले में विजयनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज है। शनिवार को परिजन शिकायत लेकर इंदिरापुरम थाने पहुंचे थे। एसओ साहिबाबाद का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का सही कारण तलाशने की कोशिश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+