फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला बच्‍चा भी अनपढ़

Although your child speaks fluent English will be called illiterate
दिल्ली (ब्यूरो)। आपका बच्चा पढ़ने में तेज हो। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता हो। सामान्य ज्ञान में बहुत आगे हो। इसके बावजूद अगर उसकी उम्र सात साल से कम है तो वह अनपढ़ ही माना जाएगा। इसी तरह का बिना सिर पैर का फरमान एक और है। कोई भीख मांग रहा है तो माना जाएगा कि भीख मांगना कमाई का एक जरिया है।

राजधानी में नए साल से सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना शुरू होगी। इसमें इसी तरह के सवालों के जवाब आपको देने होंगे। यही नहीं ऐसे ही कुछ घरेलू प्रश्नों के जवाब मांगे जाएंगे जिसे सुनकर आप हिचकिचा सकते है। जनगणना में ग्रामीण क्षेत्र के लिए 37 और शहरी क्षेत्र के लिए कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

वैसे भिक्षा मांगना आय का स्रोत नहीं हैं, लेकिन इस जनगणना में बनाए गए प्रश्नपत्र में इसे शामिल किया गया है। यही नहीं कूड़ा बीनने को कार्य माना गया है, जबकि किराए और ब्याज पर जीवनयापन करने वाले तथा पेंशनरों को कार्य न करने वालों की श्रेणी में रखा गया है। प्रश्नपत्र में शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उनकी पुरानी बीमारियों की जानकारी ली जाएगी।

इसके अलावा लोगों से धर्म व उसके जाति की जानकारी ली जाएगी। परिवार में सदस्यों की संख्या, मुखिया की जानकारी के अलावा फ्रिज, टीवी, मोबाइल, फोन से लेकर कंप्यूटर के बारे में पूछा जाएगा। घर में 2, 3 और 4 पहिया वाहनों तथा एसी और वॉशिंग मशीन के बारे में भी जानकारी देनी होगी। घर में रसोई को भी प्रश्न का हिस्सा बनाया गया है।

इसमें ईंधन के लिए क्या-क्या इस्तेमाल किया जाता, घर की दीवार और छत कैसी और किससे बनी है, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। खास बात यह कि सारी जानकारी को सार्वजनिक की जाए की नहीं इस बारे में सवाल पूछा जाएगा। जनगणना में नेशनल ट्रेनर व एसडीए राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इसका जवाब उन्हें हां व ना में देना होगा। हां करने पर ही उसे सार्वजनिक किया जाएगा अन्यथा नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+