13 घंटे में 3 कत्ल से दहल उठा मेरठ
मेरठ।
विधानसभा चुनाव 2012 की जंग का ऐलान होते ही बदमाश भी अपने बिलों से बाहर निकल आए। मेरठ में शनिवार का दिन दुस्साहसिक हत्याओं के नाम रहा। बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ तीन हत्याओं को अंजाम दिया। जिले की धरती सुबह से लेकर शाम तक खून से नहाती रही। पटेल मंडप में टेंपो चालक को बेदर्दी के साथ चाकुओं से गोद डाला गया तो दिल्ली रोड पर दिनदहाड़े सर्राफ का कत्ल कर दिया गया। रंगदारी न देने पर रोहटा में उधम सिंह के शूटर ने किराना व्यवसायी को मौत के घाट उतार दिया। id="toptextpromo">शुरुआत
पटेल मंडप से हुई, जहां सुबह लोगों को खून से लथपथ शव मिला। मरने वाले को चाकुओं से बेदर्दी के साथ गोदा गया था। बाद में मृतक की पहचान टेंपो चालक आबिद पुत्र ईदू निवासी जैदी फार्म गली नंबर-6 के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई शाहिद ने बताया कि उनके भाई के पास एक लाख रुपये थे और पैसों के लालच में ही आबिद के दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। दोपहर करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान के सामने सर्राफ अश्वनी गुप्ता को गोलियों से भून डाला। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गुप्ता
मास्टर कॉलोनी ब्रंह्मपुरी के रहने वाले थे। पुलिस रंजिशन हत्या मानकर रही है। वारदात के बाद दिल्ली रोड पर भगदड़ मच गई थी। शाम करीब छह बजे रोहटा में किराना व्यवसायी विनोद को भी बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। विनोद पुत्र रमेश से उधम का शूटर मोनू एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी न देने पर मोनू व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दे डाला।











Click it and Unblock the Notifications