बसपा एजेंटों के तौर पर काम करने वाले अधिकारी हटाये जाएं: भाजपा

BJP
लखनऊ। प्रदेश में चुनाव तिथि घोषित होने के साथ ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के अधिकारी बसपा एजेन्ट के तौर पर काम कर रहे हैं इसलिए इनको हटाये बिना निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मु तार अब्बास नकवी ने मांग की कि उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी के एजेंटों के रूप में काम कर रहे उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को तुरन्त हटाया जाए। श्री नकवी ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद कहा कि प्रदेश के कई आला अधिकारी हैं जो बसपा एजेन्ट के तौर पर काम रहे हैं।

यह अधिकारी बसपा की ओर से बयानबाजी कर रहे हैं। सरकारी कामकाज की बजाय यह बसपा के कार्यों का ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। भाजपा नेता ने आशंका जतायी कि ऐसे अधिकारियों से होते हुए प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं इसलिए ऐसे अधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया जाए। वहीं कांग्रेस भी नकवी के निशाने पर रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमीरों और स पन्न लोगों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। महंगाई से जूझ रही जनता की कांग्रेस को कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि बसपा व कांग्रेस दोनों को विधानसभा चुनाव जनता करारा जवाब देगी। श्री नकवी ने संप्रग द्वारा मुस्लिमों को आरक्षण दिये जाने पर कहा कि यह चुनावी चाल है। मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए कांग्रेस ने यह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+