अन्ना के अनशन में एड्स का खतरा नहीं

जैसा कि एचआईवी संक्रमित रक्त को सुई से चुभाने का कहा गया है, इससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। दिल्ली पुलिस को हाल ही में एक खत मिला था जिसमें हजारे और उनके समर्थकों के लोकपाल आंदोलन को बरकरार रखने पर उन्हें एचआईवी वाइरस से संक्रमित सुई चुभाने की धमकी दी गई थी। अज्ञात खत में कहा गया है कि 500 एचआईवी पॉजिसिट सुइयों से बनी एक सुई से प्रदर्शन में आए कम से कम 1000 लोगों में वाइरस को संक्रमित किया जाएगा।
गिलाद ने कहा कि विडंबना है कि यह बातें राष्ट्रीय राजधानी से उठ रहीं हैं और इसमें लोगों में खलबली मचाने की क्षमता है, खासकर हजारे आंदोलन से जुड़ी जनता में। मालूम हो कि अन्ना 27 दिसंबर से मुंबई में तीन दिनों के लिये अनशन कर रहे हैं। इन तीन दिनों के अनशन के बाद अन्ना हजारे 30 दिसंबर से जेल भरों आंदोलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications