दिल्ली में सर्द सुबह ने की क्रिसमस का स्वागत

Delhi reels under severe cold as mercury drops to 3.6 degrees Celsius
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली ने क्रिसमस का स्वागत सर्द सुबह के साथ की। आज सुबह पांच बजे तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो कल के मामले में .3 डिग्री सेल्सियस तापमान ज्यादा था। शनिवार को तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस साल में अबतक का सबसे कम तापमान था।

मौसम विभाग का मानना है कि हालांकि दिन में धूप रहेगी पर सर्द हवाओं के कारण ठंड बरकरार रहेगी।सूत्रों ने बताया कि हिमाचल में केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जबकि श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियम नीचे दर्ज किया गया।

कई दिनों से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को शनिवार को धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोनों राज्यों में सर्दी बरकरार है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान औसत 20 डिग्री सेल्सियस से दो स्तर कम रिकॉर्ड किया गया जबकि आद्रता न्यूनतम 33 और अधिकतम 93 के बीच रही। मौसम विज्ञान विभाग का मानना है कि आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट होगी। उत्तर प्रदेश में शीतलहर और सर्दी से अब तक कुल 128 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश सरकार की तरफ से अब तक ठंड से बचाव के उपायों पर करीब सात करोड़ की राशि आवंटित की गई है।

ताजमहल के शहर आगरा में शनिवार की सुबह सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे जल्दी ही धूप खिलने से दिन गर्म हो गया। पटना समेत राज्य के कई इलाकों में शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव आ गया। सुबह खिली हुई धूप निकली हालांकि तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य में लेह शहर सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि चण्डीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन स्तर नीचे 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+