दबंगों के फरमान से दलित परिवार का हुक्का-पानी बंद

बुंदेलखंड की बंडा तहसील के ग्राम बूढ़ाखेरा के कोटवार राम सिंह खंगार ने पुलिस महानिरीक्षक से लिखित शिकायत की है कि उसके गांव के सरपंच हाकम सिंह व पंचायत सचिव धन प्रसाद व अन्य दबंग परिवारों ने एक दिसंबर से उनके परिवार के खिलाफ हुक्का-पानी बंद करने का फरमान जारी कर दिया है, तभी से गांव के दलित परिवारों को काफी जिल्लत व मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
पीडि़त परिवार के ही सदस्य रामकृपा सिंह ने बताया कि उनके गांव बूढ़ाखेरा में 29 दिसंबर से एक धार्मिक आयोजन होना था जिसमें शामिल होने के लिए गांव के हर परिवार से 5100 रुपए व अनाज का दान मांगा गया था। उनके परिवार ने भी दान दिया, लेकिन बाद में गांव के दबंगों ने उन्हें दलित जाति का बताकर धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं होने दिया।












Click it and Unblock the Notifications