मदेरणा और बिश्नोई की न्यायिक हिरासत बढ़ी

अदालत ने दोनों अभियुक्तों को छह जनवरी तक फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई लापता नर्स भंवरी देवी प्रकरण में अभी तक बर्खास्त मंत्री महिपाल मदेरणा, परस राम बिश्नोई, सही राम, बलदेव, सोहन लाल, शहाबुद्दीन, कांग्रेस विधायक मलखान सिंह और लापता नर्स भंवरी देवी के पति अमर चंद नट को गिरफ्तार कर चुकी है।
इस प्रकरण का मुख्य आरोपी समझा जा रहा सहीराम सीबीआई की हिरासत में है जबकि मलखान सिंह शेष न्यायिक हिरासत में है।इसी मामले में शुक्रवार को मोस्ट वांटेड आरोपी पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई ने शुक्रवार सुबह अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट(सीबीआई) कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसके तत्काल बाद सीबीआई ने सहीराम को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 2 जनवरी तक रिमांड पर भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications